[ad_1]

माजुली (असम), 04 मार्च (हि.स.)। माजुली के विधायक भुवन गम की उपस्थिति में माजुली जिला भाजपा की एक अहम बैठक आयोजित की गयी। जिला भाजपा कार्यालय में सहयोगी दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।
ज्ञात हो कि जोरहाट लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तपन कुमार गोगोई के नाम की घोषणा के बाद भाजपा कार्यालय में खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय विधायक भुवन गम ने कहा है कि गौरव गोगोई के बदले अगर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भी जोरहाट सीट से चुनाव लड़ेंगे तो वे हारेंगे। हमारे उम्मीदवार का सौ प्रतिशत जीतना निश्चित है।
वर्तमान सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार तपन गोगोई का इस दौरान भव्य स्वागत किया गया और आगामी चुनावों के मद्देनजर सहयोगियों के साथ भाजपा की बैठक आयोजित की गई।
माजुली के लोग प्राचीन काल से लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र में वोट डालते रहे हैं, लेकिन इस बार परिसीमन के बाद माजुली जोरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत शामिल हो गयी है, इसको देखते हुए भाजपा ने अपनी रणनीति को तैयार करने के लिए जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद