Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
_220_H@@IGHT_600_W@@IDTH_600.jpg)
जोरहाट (असम), 5 मार्च (हि.स.)। असम के वित्त, महिला एवं बाल विकास मंत्री अजंता निओग ने टियक में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास संबंधी योजनाओं की शुरुआत की। मंत्री ने कालियापानी में बनने वाले सौ बिस्तरों वाले अस्पताल का शिलान्यास भी किया।
जोरहाट जिले में टियक के जगदुआ गायन गांव के बिष्णु ज्योति कलामंडल के सभागार में मंगलवार को एक बैठक हुई। बैठक में वित्त, महिला एवं बाल विकास मंत्री और जोरहाट जिले की अभिभावक मंत्री अजंता निओग शामिल हुईं। बैठक में मंत्री ने जोरहाट जिले के लिए एक हजार 66 करोड़ रुपये की 116 योजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें सभास्थल से चाय बागान क्षेत्र के लिए 73 एम्बुलेंस, जोरहाट शहर में एक और फ्लाईओवर, ऐतिहासिक जोरहाट शहर के क्लब रोड की विकास योजना शामिल है। इससे पहले गयान गांव के सभास्थल पर मंत्री ने कालियापानी में बनने वाले सौ बिस्तरों वाले अस्पताल का शिलान्यास किया। इस दौरान मोरियानी से विधायक रूपज्योति कुर्मी ने सभास्थल के पास नवनिर्मित गायन गांव की जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया। विधायक कुर्मी ने जोरहाट जिले के लिए कई योजनाएं देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को धन्यवाद दिया।
बैठक में जोरहाट से विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी, देवगांव निर्वाचन क्षेत्र के विधायक भबेंद्र नाथ भराली, मोरियानी के विधायक रूपज्योति कुर्मी, असम गण परिषद (अगप) की केंद्रीय समिति के सचिव विकास सैकिया, अगप नेता सौरभ प्राण बोरा, जिला शहरी विकास अधिकारी प्रणव कुमार बोरा और कई अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील