[ad_1]


हुगली, 03 मार्च (हि.स.)। हुगली जिले के भद्रेश्वर के बिघाटी इलाके में रविवार तड़के एक प्लास्टिक रीसाइक्लिंग फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की खबर सुनकर सबसे पहले दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी। बाद में दमकल की एक और इंजन मौके पर पहुंची।
दरअसल, प्लास्टिक फैक्ट्री के बगल में को-ऑपरेटिव बैंक है। आग की लपट देखकर स्थानीय लोग घबरा गये। दमकलकर्मी चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयब रहे। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, इस फैक्ट्री में फेंकी गई प्लास्टिक की बोतलों और अन्य प्लास्टिक उपकरणों को रिसाइकिल किया जाता था वो भी बिना किसी फायर कोड का पालन किये। फैक्ट्री के बगल में को-ऑपरेटिव बैंक स्थित है और वहां आग फैलने पर काफी नुकसान होने का खतरा था। दमकलकर्मी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। फैक्ट्री के अधिकारियों को संदेह है कि आग लगाई गई है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा