Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मेरठ, 26 फरवरी (हि.स.)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद में रविवार की देर रात शब-ए-बारात पर आतिशबाजी कर रहे लोगों को रोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। आतिशबाजी से रोकने पर मुस्लिम समुदाय के युवकों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया।
इस्लामाबाद में रविवार की देर रात कुछ युवक आतिशबाजी करके हुड़दंग मचा रहे थे। शिकायत पर लिसाड़ी गेट थाने के सिपाही उन्हें रोकने के लिए पहुंचे तो युवक पुलिस से ही उलझ गए। युवकों ने दोनों पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकारी तो आरोपितों में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को मामले की जानकारी दी। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर दो आरोपितों को पकड़ लिया।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार, मौके से बाइक समेत दो आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपितों की भी तलाश की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/मोहित