[ad_1]

बरेली, 18 मार्च (हि.स.) । शीशगढ़ पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान निजी वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने कार से पांच किलो दो सौ ग्राम डोडा बरामद किया है। इसके साथ ही एक आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है।
उपनिरीक्षक सनी पुलिस पार्टी के साथ टांडा छंगा बैरियर पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उधमसिंह नगर के पटेरी निवासी जागीर सिंह बताया है। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक के बैग में पांच किलो 200 ग्राम डोडा को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/देश दीपक/बृजनंदन