[ad_1]

हरिद्वार, 05 फ़रवरी (हि.स.)। सिटी मजिस्ट्रेट पद पर पीसीएस अधिकारी कुसुम चौहान ने 5 फरवरी को सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला। कुसुम चौहान का स्थानांतरण संयुक्त सचिव एमडीडीए से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार के पद पर हुआ था। जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश पर उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
कार्यभार संभालने के बाद पीसीएस अधिकारी कुसुम चौहान ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शहर में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए सभी के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है, जिसके लिए समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों के बावजूद भी हरिद्वार में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन और हरिद्वार पुलिस को सयुंक्त टीमें बनाकर छापेमारी की कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
उन्होंने हरिद्वार के व्यापारियों से भी चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक के लिए प्रशासन के सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी चाइनीज मांझे का भंडारण करेंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए वसंत पंचमी पर्व से पहले निगम प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें छापेमारी की कार्रवाई करेंगी। इसके लिए निर्देश दिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज