Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

खूंटी, 5 जनवरी (हि.स.)। तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा करमू टोली गांव के खलिहान में रखे पुआल के ढेर में शुक्रवार को आग लग गई। इससे हजारों रुपये के पुआल जलकर राख हो गये। अगलगी में घुरी तांती, फागू तांती और ब्रजमोहन कर के खलिहान में रखा पुआल पूरी तरह जल गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही तोरपा प्रखंड के उप प्रमुख संतोष कर करमू टोली पहुंचे और अग्निशमन को इसकी सूचना दी। जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती, तब तक पूरा पुआल जलकर राख हो चुका था। इस संबंध में पीड़ित किसानों का कहना है कि उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि वे अपने मवेशियों को साल भर क्या खिलायेंगे। उन्होंने सरकार से मुआवजा देने का आग्रह किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/चंद्र प्रकाश
[ad_2]
Source link