[ad_1]



कुल्लू, 19 जनवरी (हि.स.)। भारत विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आए यह हमारी एक कल्पना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात को लेकर एक रोड मैप दिया। देश को आगे बढ़ाने के लिए देश के हर नागरिक ने प्रयास किया है। छोटे छोटे राष्ट्र विकसित देश की श्रेणी में आ चुके हैं लेकिन भारत आज भी विकसित राष्ट्र की श्रेणी में नहीं आ पाया है। पिछले साढ़े 9 साल में देश तेजी से आगे बढ़ा है। देश में फिर से मोदी की सरकार का बनना तय है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार को ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा जब से भारत का नेतृत्व नरेंद्र मोदी के हाथ में आया है देश को एक मजबूत नेतृत्व मिला है। ठाकुर ने कहा कि आज अगर हम हिमाचल प्रदेश की विकास की बात कह रहे हैं तो बहुत बड़ा योगदान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की यह सरकार सुख की नहीं दुख की सरकार है। कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल रही। प्रदेश में यह रिवाज नहीं था कि पूर्व की सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया जाए लेकिन इस सरकार ने यह किया है।
जय राम ठाकुर ने वर्तमान सरकार पर सीधे सीधे आरोप लगाया कि आपदा के समय अपने चहेतों में धन राशि बांट दी गई। उन्होंने कहा अगर चहेतों को पैसे बांटने है तो कांग्रेस पार्टी फंड से देते। उन्होंने कहा बड़ी – बड़ी बातें करके सता हासिल कर ली। माताओं बहनों को 1500 रुपए देने की बात की थी लेकिन 13 महीने का समय बीत गया, अभी तक एक पैसा नहीं दिया।
नेता विपक्ष ने कहा कि जेओए मामले पर मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू का बयान उचित नहीं है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल/सुनील