Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


हुगली, 03 मार्च (हि.स.)। हुगली जिले के रिषड़ा नगरपालिका के सात नंबर वार्ड में रविवार को सात नंबर वार्ड कमेटी के तत्वाधान में एक चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पांच वर्ष से लेकर चौदह वर्ष के तकरीबन ढाई सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मौके पर पहुंचे सात नंबर वार्ड में पार्षद और रिषड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने कहा कि सात नंबर वार्ड में इस प्रकार के आयोजन लगातार होते रहे हैं।
इस बार भी वार्ड कमिटी के कार्यकर्ताओं ने एक फरवरी से लेकर नौ फरवरी तक रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, चित्रांकन प्रतियोगिता समेत कई आयोजन किए जा रहे हैं। इन सभी कार्यक्रमों में वार्ड में लोगों की बड़ी भागीदारी दिख रही है। ये बहुत खुशी की बात है। वार्ड की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद देकर जिताया है। इसीलिए वे हर सुख-दुख में अपने वार्ड के लोगों के साथ रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा