Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


हुगली, 30 जनवरी (हि.स.)। हुगली जिले के वैद्यबाटी रेलवे स्टेशन के नजदीक 11 नंबर रेल गेट मंगलवार को एक मालवाहक गाड़ी के धक्के से टूट गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मालवाहक गाड़ी चंदननगर से आरामबाग की ओर जा रही थी और उस वक्त रेलवे गेट नंबर 11 बंद हो रहा था। बंद हो रहे गेट से जल्दबाजी में गाड़ी निकालने के चक्कर में रेल गेट से वाहन टकरा गया जिसकी वजह से रेल गेट टूट गया। रेलवे फाटक के पश्चिम तरफ स्थानीय लोगों ने मालवाहक गाड़ी को पकड़ लिया। इसके बाद रेलवे पुलिस ने मौके पर आकर गाड़ी समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे फाटक की मरम्मत का काम शुरू हो गया। इस घटना की वजह से कुछ देर तक रेल गेट के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय /गंगा