Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भरतपुर, 17 मार्च (हि.स.)। डीग की सीकरी थाना पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश लोगों को सेक्टार्शन में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 8 मोबाइल फोन मय सिम, एक टेबलेट, 5 एटीएम कार्ड, 5 सील मोहर, एक चेक बुक, दो रजिस्टर जिनमें ठगी की रकम का विवरण है तथा 30 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।
रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देश पर पुलिस ने साइबर ठगों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन एंटी वायरस चला रखा है। इसके तहत पहली कार्रवाई सीकरी में की गई। पुलिस ने गोलकी-इमलादी चौराहे के पास बने गिट्टी प्लांट के नजदीक जाहिद निवासी गोलकी, लियाकत निवासी खरखड़ी, कासम निवासी रनियाला व रोबदीन निवासी खड़खड़ी को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी आपसी जानपहचान व रिश्तेदारी में हैं। अलग-अलग राज्यों से ये लड़की बनकर 150 से ज्यादा लोगों को सेक्टार्शन में फंसा चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनुराधा/ईश्वर