Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
आरोपियों से 02-02 बोरी को जप्त
जशपुर। कृषक के खेत में काटकर रखे धान की चोरी करने वाले 04 आरोपी को सना पुलिस ने गिरफ्तार किया । आरोपियों के कब्जे से चोरी किया धान जप्त हुआ । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक
जितेन्द्र राम उम्र 28 साल निवासी कन्दराई ने 20 दिसंबर को थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके खेत में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान की फसल लगाये थे जो धान पकने के उपरांत काटकर खेत में ही छोड़ दिये थे। यह उक्त दिनांक को अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ मिलकर धान को उठाने हेतु खेत में गया तो देखा कि इसके गांव के 1-राजकिशोर राम उम्र 48 साल, 2-सुखदेव राम उम्र 46 साल, 3-विसुन प्रसाद उम्र 42 साल एवं 4-मुसन राम उम्र 27 साल सभी निवासी कन्दराई थाना सन्ना एक साथ मिलकर प्रार्थी के धान को उठा रहे थे। प्रार्थी द्वारा उन्हें मना करने पर वह नहीं माने एवं प्रार्थी को वहां से भगा दिये। बाद में वे चारों मिलकर प्रार्थी के धान को उठाकर चोरी कर लिये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान थाना सन्ना स्टाॅफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर आरोपियों के निवास पर दबिश देकर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उनके द्वारा धान की चोरी करना स्वीकार किये एवं उनके मेमोरंडम से चोरी किया हुआ धान सभी आरोपियों से 02-02 बोरी को जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।