Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
हरिद्वार, 19 मार्च (हि.स.)। गौकशी की सूचना पर पुलिस की छापामार कार्रवाई की भनक लगते आरोपित फरार होने में कामयाब रहे। जबकि, पुलिस ने मौके से करीब ढ़ाई कुंतल गौमांस, गला कटी गाय व गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
जनपद की भगवानपुर पुलिस को क्षेत्र के सिकरौडा गांव के छोटा खालापार बाग में अनवर व कुर्बान पुत्रगण सगीर व जीशान उर्फ मीचा पुत्र रुस्तम व अन्य द्वारा गौकशी किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर छापा मारा। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपित मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
पुलिस को मौके पर करीब ढ़ाई कुंता गौमांस, सिर कटी एक गाय व गौकशी के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियमके तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज