Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कूचबिहार, 14 जनवरी (हि.स.)। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 98वीं बटालियन की बीओपी चेंगराबांधा के सतर्क सीमा जवानों ने एक बांग्लादेशी मवेशी तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी मवेशी तस्कर का नाम शाहीबुल इस्लाम (23) है। वह बांग्लादेश के जिला लालमोनिरहाट का निवासी है।
बीएसएफ ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेशी मवेशी तस्कर शाहीबुल इस्लाम को उस समय पकड़ा गया जब वह भारत से बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। बांग्लादेशी नागरिक को जब्त मवेशी के साथ आगे की कार्रवाई के लिए मेखलीगंज को सौंप दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा
[ad_2]