[ad_1]
गुवाहाटी, 18 मार्च (हि.स.)। सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय, असम की टीम ने एपीडीसीएल सब डिवीजन-2 नगांव के स्विच बोर्ड ऑपरेटर को रिश्वत लेने की आरोप में गिरफ्तार किया है।
इसकी जानकारी राज्य के डीजीपी जीपी सिंह ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर दी। सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एपीडीसीएल सब डिवीजन-2 नगांव के स्विच बोर्ड ऑपरेटर नन्द हजारिका को निदेशालय की टीम ने वाणिज्यिक मीटर आवेदन की प्रोसेसिंग के लिए नगांव में अपने आवास के पास रिश्वत लेते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं।
घटना के संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार /असरार/अरविंद