[ad_1]

कुल्लू, 15 फरवरी (हि.स.)। थाना भुंतर के अन्तर्गत पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी का मामला भुंतर – मणिकर्ण मार्ग पर बुधवार बीती रात को उस दौरान सामने आया जब पुलिस टीम छरोडनाला में नाका पर मौजूद थी। उसी समय एक व्यक्ति आया जो कि पुलिस को सामने देख घबरा गया और छुपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उस व्यक्ति को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 650 ग्राम चरस बरामद की।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कार्तीकेयन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी केहर सिंह (30) पुत्र हाथी राम निवासी बडोगी डाकघर धारा तहसील भुंतर के के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल
/सुनील