Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चंडीगढ़, 02 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अपने स्तर पर स्कूल प्रबंधन समितियां (एसएमसी) चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की नियुक्तियां कर सकेंगी। इसके अलावा स्कूलों को बुनियादी सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय, शिक्षण सुविधाओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षक संगठनों के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।
आदेशों में यह भी कहा गया है कि हर साल की तरह कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को फिर एक साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। मौलिक शिक्षा विभाग की कोशिश है कि लोकसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता से पहले प्राथमिक शिक्षकों को स्टेशन अलॉट कर दिए जाएं। वर्ष 2004, 2008, 2011 व 2017 में भर्ती प्राथमिक शिक्षकों को स्कूल अलॉट करने की फाइल वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबित है। शिक्षा मंत्री ने स्कूलों के पुराने व जर्जर भवनों को तुरंत प्रभाव से ढहाने के निर्देश दिए हैं ताकि यहां कोई हादसा न हो। जर्जर भवनों की जगह नई इमारतें बनाई जाएंगी।
हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/वीरेन्द्र