[ad_1]

सिलीगुड़ी, 24 फरवरी (हि.स.)। सिक्किम के एक घर से सोना और गैस सिलेंडर की चोरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम विवेक प्रधान है। वह गंगटोक का रहने वाला है। सिक्किम पुलिस की एक टीम बदमाश को पकड़ने के लिए भक्तिनगर थाना इलाके में आई थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से शुक्रवार देर रात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपित के पास से चोरी का सोना और गैस सिलेंडर बरामद कर लिया गया है। सिक्किम पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार /सचिन