[ad_1]

जोधपुर, 19 जनवरी (हि.स.)। निकटवर्ती डांगियावास स्थित खेड़ी सालवा में गुरुवार की देर शाम को आपसी रंजिश के चलते 4-5 लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह खेड़ी सालवा में छात्र संघ के पूर्व संयुक्त महासचिव सुनील लोल के यहां पारिवारिक आयोजन में शामिल होने के लिए गया था। जहां से लौटते वक्त यह घटना हुई। हत्या के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रात भर के अथक परिश्रम के उपरांत एक आरोपित को हिरासत में लिया है। साथ ही एक बालक को निरूद्ध किया गया है। इधर आज दोपहर में शव का मेेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले मृत शरीर का एक्स रे करवाया गया ताकि पता लग सके कि कितनी गोलियां शरीर में लगी है। एक गोली सिर में लगना प्रांरभिक तौर पर बताया गया जो कि मौत का कारण बनी है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार को जब्त कर किया है।
डीसीपी (पूर्व) डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते सभा से लौट रहे बनाड़ निवासी अनिल लेगा पर फायरिंग की। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही परिवारों में लंबे समय से खूनी रंजिश चली आ रही थी। करीब 40 साल पहले जब अनिल छोटा था, तब थानाराम ने उसके दादा की हत्या कर दी थी। बचपन से ही अपने दादा की मौत का बदला मन में पाले बैठे अनिल ने साल 2018 में दादा के हत्यारे थानाराम सोऊ की हत्या कर दी। इसके बाद वह जेल चला गया। इसके बाद वह जेल से बाहर भी आ गया था। गुरुवार को अनिल लेगा पारीवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खेड़ी सालवा पहुंचा। जहां पर घात लगाकर बैठे थानाराम के परिजनों ने गाड़ी से उतर कर फायरिंग की। कई राउंड फायर किए। जिसमें एक गोली अनिल के सिर में लगी। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
डीसीपी पूर्व डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 15.08.2018 की दोपहर में आरोपितों के पिता थानाराम जो 15 अगस्त का कार्यक्रम देखकर अपने पौत्र के साथ पुन: घऱ लोट रहे थे तब अनिल पुत्र पपाराम विश्नोई, जितेन्द्र पुत्र पपाराम विश्नोई, नेमाराम पुत्र भीखाराम विश्रोई, सोहनराम पुत्र राणाराम विश्नोई निवासी करवड़, बंशीलाल पुत्र मोहनराम विश्नोई निवासी लेगों की ढाणीयां, सावतियार भाकरी के पास सरहद नेतङा, राहुल कच्छावाह पुत्र बाबूलाल माली निवासी सांखलो का बास मण्डोर सभी ने सोची समझी रणनीति के साथ थानाराम विश्नोई के सिर में गोली मार कर हत्या की गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी रंजिश थी।
डीसीपी पूर्व डॉ. दुहन ने बताया कि मृतक अनिल लेगा के खिलाफ भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हो रखे है। अब तक नौ प्रकरण सामने आए है। जिनमें हत्या, मादक पदार्थ तस्करी, मारपीट और हत्याप्रयास एवं एससीएसटी के दर्ज हो रखे है। उसके खिलाफ मंडोर, डांगियावास, कुड़ी भगतासनी, जोधपुर ग्रामीण क चामू, नागौरी गेट, रातानाडा बनाड़ एवं उदयमंदिर में प्रकरण दर्ज हो रखे है। ज्यादातर मामलों में पेंडिंग ट्रायल है।
डीसीपी दुहन ने बताया कि एक आरोपित खेड़ीसालवां निवासी विष्णु पुत्र जगदीश राम विश्नोई को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है वहीं एक बालक को निरूद्ध किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप