[ad_1]

शिमला, 14 मार्च (हि.स.)। शिमला पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। आरोपी कार में नशीले पदार्थ लेकर जा रहा था। शिमला की बालूगंज पुलिस ने बुधवार रात क्रासिंग के पास कार (एचपी 11ए- 8804) की तलाशी ली। कार से 40.97 ग्राम अफीम 20.18 ग्राम चरस व 456 नशीली दवाई की गोलियां बरामद हुईं। आरोपित कार चालक की पहचान सोलन जिला के शायरी निवासी चमन लाल के रूप में हुई है।
एसपी शिमला संजीव गांधी ने गुरूवार को बताया कि पुलिस ने कार चालक के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील