[ad_1]

जौनपुर, 07 फरवरी (हि.स.)। जलालपुर थाना की पुलिस ने मंगलवार की आधीरात को मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा कारतूस, दो मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।
क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव कुमार शर्मा ने घटना के संबंध में बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात जलालपुर पुलिस टीम की असबरनपुर पुलिया अण्डरपास के पास मोटर साइकिल बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी रेहटी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जलालपुर के मझगंवाकला निवासी दिनेश कुमार सोनकर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ पुलिस अधीक्षक की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम है। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्जकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही।
हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/दीपक/सियाराम