[ad_1]

उत्तर 24 परगना, 30 जनवरी (हि.स.)। उत्तर 24 परगना जिले के गोपालनगर थाना अंतर्गत नाहटा इलाके में गुरुवार सुबह हुए सड़क दुर्घटना में नर्सरी के एक छात्र की मौत हो गई। मृत छात्र का नाम ऋषभ राय (05) था। उसके घर के पास ही स्कूल उसका स्कूल था। ऋषभ मंगलवार सुबह स्कूल जा रहा था। वह अपनी मां की साइकिल की पिछली सीट पर बैठा था। इसी दौरान वह साइकिल से गिर गया और एक ट्रक के चक्के के नीचे दबाने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, ऋषभ नाहटा के एक निजी स्कूल में नर्सरी का छात्र था। मंगलवार सुबह वह अपनी मां के साथ स्कूल जा रहा था। तभी मां किसी तरह साइकिल से नियंत्रण खो दिया ओर ऋषभ गया और ट्रक के चक्के के नीचे आ गया। रक्तरंजित ऋषभ को बनगांव महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोपालनगर थाने की पुलिस ने घातक वाहन को जब्त कर लिया है। घटना के बाद से ऋषभ की मां बोलने की स्थिति में नहीं हैं। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा