[ad_1]

सिलीगुड़ी, 28 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिर उत्तर बंगाल के दौरे पर आ रही है। उनका पांच दिवसीय उत्तर बंगाल दौरा रविवार को कूचबिहार से शुरू हो रहा है। वह प्रत्येक जिले में सरकारी सहायता कार्यक्रमों में भाग लेंगी। एक फरवरी को नदिया में प्रशासनिक बैठक पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री का कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है।
प्रशासनिक हलकों का मानना है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री का यह अंतिम जिला दौरा होने की संभावना है। सोमवार को मुख्यमंत्री मिनी शाखा सचिवालय उत्तरकन्या के सामने फुलबाड़ी के वीडियोकॉन मैदान में सभा करेंगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज़ हो गई है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, ममता रविवार दोपहर विमान से सीधे हासीमारा पहुंचेंगी। वहां से वह हेलीकॉप्टर से कूचबिहार जाएंगी। रात्रि विश्राम के बाद कूचबिहार में सोमवार को दोपहर 12 बजे रास मेला मैदान में सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान जिले के लोगों को सरकारी सहायता सौंपने के अलावा उत्तरबंग राष्ट्रीय परिवहन निगम की कई नई बसों का उद्घाटन करेंगी। जिसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से फुलबाड़ी स्थित उत्तरकन्या संलग्न वीडियोकॉन मैदान के हेलीपैड पर उतरेंगी। जहां वे एक सभा करेंगी। यह सभा दोपहर तीन बजे शुरू होगा। यहां अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न चाय बागानों के 10 हजार श्रमिक चेक सौंपेंगी। सोमवार रात मुख्यमंत्री उत्तरकन्या के गेस्ट हाउस कन्याश्री से निकलकर रायगंज जायेंगी। वहां से मंगलवार को मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बालुरघाट पहुंचेगी और सभा करेंगी। फिर उसी दिन मालदा जायेंगी। मालदा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुर्शिदाबाद निकल जायेंगी। वहां कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नदिया के कृष्णानगर पहुंचेंगी। वहां रात में विश्राम करने के बाद अगले दिन सरकारी सहायता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। एक फरवरी को कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कोलकाता लौट जाएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन /गंगा