Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 18 मार्च (हि.स.)। नकली भारतीय रुपये के लेन-देन के संबंध में विश्वसनीय सूचना के आधार पर आज शाम असम पुलिस की एसटीएफ ने छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि छापेमारी गुवाहाटी के गोरचुक थानांतर्गत मनीराम दीवान ट्रेड सेंटर के पास राजीब गांधी पथ में की गयी। एसटीएफ द्वारा नकली नोट के साथ व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसकी पहचान मुहम्मद गुलजार (26, उत्तर प्रदेश) के रूप में की गयी है।
आरोपित के पास से 500 रुपये मूल्य के 392 नकली भारतीय रुपये (जिसका कुल मूल्य 1,92,000), एक मोबाइल फोन एवं 677 रुपये बरामद किया गया। पुलिस इस सबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद