Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 11 फ़रवरी (हि.स.)। बीजेपी के बाद चुनावी मोड में जेजेपी नजर आने लगी है। रजबाहा रोड स्थित उचाना में जेजेपी कार्यालय को हिसार लोकसभा को चुनावी कार्यालय बनाया गया। बाढड़ा विधायक नैना चौटाला रविवार को बूथ सखी कार्यक्रम में बोल रही थी। नैना चौटाला का उचाना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
पत्रकार वार्ता में इंडिया गठबंधन के सवाल पर बोलते हुए नैना चौटाला ने कहा कि इंडिया का पहले आई निकल गया फिर एन निकल गया। जैसे अलग-अलग अक्षर जोड़ा कर ये गठबंधन बना था वैसे ही अक्षर खिसकते जा रहे है। एक दिन ऐसा आएगा कि इस गठबंधन में सिर्फ कांग्रेस बचेगी बाकी घटक दल उनको छोड़ जाएंगे कुछ नहीं बचेगा इसमें। भूपेंद्र हुड्डा द्वारा विस सत्र में अविश्वस प्रस्ताव लाने के बयान पर नैना चौटाला ने कहा कि जब विधानसभा सेशन आने को होता है तो बड़ी-बड़ी बातें कांग्रेस करती है। हम ये करेंगे हम वो करेंगे। विधानसभा में आमने-सामने बैठकर इन लोगों को देखते है तो सभी ये सरेंडर करें हुए बैठे रहते है। इन्हें कुछ नहीं करना, सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए ये सब बातें करते है।
दुष्यंत चौटाला के उचाना से चुनाव लडऩे को चल रही तरह-तरह की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए नैना चौटाला ने कहा कि दुष्यंत को उचाना की जनता ने बहुत ज्यादा प्यार दिया है। उचाना का दुष्यंत है दुष्यंत का उचाना है। पता नहीं क्यों इस तरह की अफवाह फैलाई जा रही है कि उचाना से दुष्यंत चौटाला चुनाव नहीं लड़ेगा। उचाना से 100 प्रतिशत दुष्यंत चौटाला उचाना से ही चुनाव लड़ेगा। लोकसभा चुनाव में जेजेपी, बीजेपी के गठबंधन के सवाल पर नैना चौटाला ने कहा कि एनडीए के घटक दल की जेजेपी सदस्य है। मीटिंग में भी पार्टी के शीर्ष नेता बुलाए गए है। एक ही बात कह सकती हॅूं कि जब एनडीए में है तो गठबंधन है। इस मौके पर प्रो. जगदीश सिहाग, राजेंद्र लितानी, कृष्ण राठी, सतविंद्र राणा, बृज शर्मा, काला नंबरदार, जोरा डूमरखा, शमशेर नगूरां, अनिल शर्मा, ओमदत्त डाहोला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव