[ad_1]

रोहतक, 16 जनवरी (हि.स.)। शहर के हिसार रोड़ स्थित ड्रेन नंबर 8 के समीप मंगलवार को एक स्कूल बस व वैन के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दोनों वाहनों में सवार बच्चों व अन्य लोगों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच पड़ताल की।
बताया जा रहा है कि धुंध की वजह से विजिबिलिटी बहुत ही कम थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह हिसार रोड़ पर एक स्कूल बस व वैन की टक्कर हो गई। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय स्कूल बस में तीन-चार ही बच्चे थे और वैन में भी तीन व्यक्ति सवार थे। बच्चों को तो किसी प्रकार की चोट नहीं आई, जबकि वैन में सवार एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है। घटना के बाद वहां पर काफी संख्या में राहगीर एकत्रित हो गए और दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/सुमन/संजीव