[ad_1]

जींद, 14 मार्च (हि.स.)। आगजनी जैसी आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों की जान व माल की सुरक्षा की दृष्टि से गुरुवार को जींद के एलपीजी भराई संयत्र में मॉक पाल ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल के लिए साायरन बजा करआगजनी की सूचना दी गई।
मॉक ड्रिल के दौरान एलपीजी गैस की गाड़ी में आगजनी स्थिति उत्पन्न होने पर कैसे निपटा जा सके इस बारे मॉक ड्रिल कर आपातकाल के समय बचाव के विभिन्न तरीकों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान उप पुलिस अधीक्षक रोहतास सिहं, वरिष्ठ संयत्र प्रबंधक रोबिन गोयल, संध्या सिंह सहायक प्रबंधन परिचालन, विशाल दलाल, मोहम्मद शाबाद उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के दौरान रिलीफ एरिया, कंट्रोल रूम के अलावा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संयत्र स्थापित किये गए थे।
एलपीजी भराई सयंत्र में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान गैस से भरे कंटेनर में अचानक आग लग जाती है और कुछ ही क्षणों में आग भयंकर रूप धारण कर लेती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए उपस्थित सिक्योरिटी स्टाफ तुरंत सायरन बजा कर इस घटना से सचेत रहने बारे जागरूक करने का काम करता है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा। कैमिकल की आग होने के कारण काबू पाना मुश्किल हो रहा था। संबंधित अधिकारी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचते है।
मॉक ड्रिल के दौरान घटना में घायल कर्मियों को सबसे पहले प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का काम किया जाता है और जो लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं उन्हे तुरंत एंबुलैस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाने का काम किया जाता है। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मॉक ड्रिल का आयोजन करवाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि यदि कोई भी आपातकालीन स्थिति आती है तो उससे निपटने के लिए हम तैयार रहें। हमें इस स्थिति में घबराना नहीं चाहिए बल्कि स्थिति से किस प्रकार निपटा जा सकता है इसके लिए कार्य करना चाहिए।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव