[ad_1]

मुंबई, 10 मार्च (हि.स.)। नवी मुंबई में स्थित कोपर खैरणे इलाके में पुलिस ने 5 लाख रुपये कीमत की 54 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस के अनुसार कोपरखैरणे पुलिस स्टेशन की टीम को इस क्षेत्र के एक घर से ड्रग की आपूर्ति किए जाने की जानकारी मिली थी। इसी इनपुट पर पुलिस ने शनिवार को देर रात करीब 2 बजे उस घर में छापा मारा और 5 लाख रुपये 54 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की। इस मामले में पुलिस ने संदीप मुनिराम शर्मा (23), उनकी पत्नी निर्मला संदीप शर्मा (23) और उनके भाई वरुण मुनिराम शर्मा (21) को गिरफ्तार किया है। इस मामले की छानबीन जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत