Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 06 मार्च (हि.स.)। वडाला में स्थित शांतिनगर इलाके में सुनसान जगह पर 12 साल के अपहृत लड़के का 35 दिन बाद क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव के कपड़े शव की पहचान संदीप यादव के रुप में की गई है। इस मामले की छानबीन वडाला पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
पुलिस के अनुसार शांतिनगर निवासी संदीप यादव वडाला 28 जनवरी से लापता था। जांच में पता लगा था कि उसे पड़ोस में रहने वाला विपुल सरकार कोल्ड ड्रिंक देने का लालच देकर अपने साथ ले गया था। जब देर रात तक संदीप घर नहीं लौटा तो पिता ने वडाला पुलिस स्टेशन में संदीप की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कुछ दिन पश्चात जब विपुल शांतिनगर में लौटा तो पड़ोसियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन वह पुलिस स्टेशन के बाथरूम से भाग निकला।
इस घटना के बाद सोमवार को संदीप का धड़ और मंगलवार शाम को संदीप का सिर पुलिस ने शांतिनगर इलाके में सुनसान जगह से बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज में संदीप अपने पड़ोसी विपुल सरकार के साथ जाते दिख रहा है। इसलिए इस मामले में वडाला पुलिस स्टेशन की टीम विपुल सरकार की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक बिपिन अपनी पत्नी की हत्या में जेल जा चुका है। वह पैरोल पर बाहर आने के बाद वडाला के शांतिनगर में रहने लगा था। 12 साल के लड़के का शव अमानवीय अवस्था में मिलने और आरोपित के पुलिस हिरासत से भाग जाने के बाद नागरिकों में आक्रोश है। आरोपित के पकड़े जाने के बाद ही संदीप की हत्या का खुलासा हो सकेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत