Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

अहमदाबाद, 09 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल ने पिछले 10 महीने के दौरान गहन टिकट जांच अभियान चलाकर 23 करोड़ 02 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया। रेल यातायात में अनाधिकृत यात्रा की रोकथाम के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अहमदाबाद पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के टिकिट जांच अभियान चलाये गए।
अहमदाबाद मण्डल ने टिकट जांच अभियान में अभियान में महिला टिकट जांच दस्ता समेत अधिक से अधिक कर्मचारियों का सहयोग लिया। मणिनगर-नडियाड, असारवा–देहगाम, मेहसाना-पालनपुर, पालनपुर-गांधीधाम खंड एवं अहमदाबाद स्टेशन पर विभिन्न प्रकार के टिकिट जांच अभियान चलाये गए। इस बड़े पैमाने पर की गयी जांच के दौरान 29885 केस दर्ज करते हुए 2.01 करोड़ रुपये से अधिक राशि वसूली गयी जो कि गत वर्ष तुलना मे 22.78 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष मण्डल द्वारा अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 तक बिना टिकट, अनियमित टिकट, बिना बूक समान के कुल 3.21 लाख मामले एवं 23.02 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/आकाश