Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई,25 फरवरी (हि. स.)। पालघर जिले के नायगांव पुलिस ( मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय ) ने एक ट्रक से 40 लाख से अधिक का प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) की खेप बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ट्रक चालक के ऊपर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की विवेचना करने में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सागपाडा चिंचोटी,भिवंडी रोड,वसई मे अशोक लेलैंड कंपनी की ट्रक में से अलग-अलग कंपनियों के प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) की खेप नायगांव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बताया है कि, ट्रक से कुल 4,078,000 रुपये गुटखा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार,ट्रक चालक साजिद वायद खान (36),निवासी-राज्य हैदराबाद, गुटखा बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस कर्मचारी डिगंबर प्रभाकर काले की शिकायत पर गाड़ी चालक के ऊपर नायगांव पुलिस ने धारा 328,188,272,273, खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 26, 26 (2), 27 के तहत केस दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया है।
हिंदुस्थान समाचार/