Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

फरीदाबाद, 06 जनवरी (हि.स.)। बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामले में मृत युवती के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान काजल (20) के रूप में हुई है। काजल ने 11 महीने पहले अपने से दो साल छोटे युवक शिवम से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद काजल अपने पति और सास के साथ सुभाष कॉलोनी में ही रही थी। दोनों पति-पत्नी के रूप में ठीकठाक से रह रहे थे। शुक्रवार रात को काजल की मौत की खबर उसके पिता जयचंद को दी गई। बेटी की मौत की खबर सुनने के बाद वह जब सुभाष कॉलोनी पहुंचे तो उनकी बेटी को जमीन पर लिटाया हुआ था। उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी ने पंखे से लटककर आत्महत्या की है।
पिता का आरोप है कि काजल के गले पर ऐसा कोई निशान था, जिससे यह लगे कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। उन्हें शक है कि उनकी बेटी की उसके पति और ससुराल पक्ष ने मिलकर हत्या की है।
इस मामले में थाना आदर्श नगर के एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मौके से सभी साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल इस मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/वीरेन्द्र
[ad_2]
Source link