[ad_1]

झज्जर, 15 फरवरी (हि.स.)। पंजाब में गुरुवार को हुए किसानों के रेल रोको आंदोलन का बहादुरगढ़ में रेल यातायात पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा। प्रतिदिन की तरह बहादुरगढ़ स्टेशन से बिना किसी विलंब और रुकावट के ट्रेनें अपने गंतव्य की ओर निकलीं। इसको लेकर रेलवे के अधिकारी भी पूरी तरह सतर्क रहे।
दिल्ली से चलकर बहादुरगढ़ के रास्ते पंजाब और जम्मू की तरफ प्रतिदिन काफी ट्रेनें जाती है। वीरवार को भी प्रतिदिन की तरह यहां से ट्रेनों का सही संचालन हुआ। बिना किसी रुकावट के ट्रेनें यहां से निकलीं। इससे यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। बहादुरगढ़ के रास्ते पंजाब और जम्मू की तरफ 9 ट्रेनें जाती हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/शील/सुमन/संजीव