Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लोहरदगा, 8 मार्च (हि.स.)। लोहरदगा अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रामा महतो को एसीबी की टीम ने छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी अनुसार सरोज कुमार से राजस्व कर्मचारी ने म्यूटेशन का कागजात निकालने के लिए 6000 रुपये की मांग की गई थी। सरोज ने इसकी शिकायत एसीबी से की। सत्यता की जांच के बाद एसीबी की टीम रामा महतो के आवास में पहुंची और रिश्वत की राशि के साथ राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम कर्मचारी को साथ लेकर रांची चली गई।
हिदुस्थान समाचार / गोपी/चंद्र प्रकाश