[ad_1]

हिसार, 18 जनवरी (हि.स.)। हरियाणा एमेच्योर रेसलिंग एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेशाध्यक्ष रोहतास नांदल की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व खेलों को बढ़ावा देने वाले गांव बुडाक गांव के दीपक कोहाड़ को सर्वसम्मति से कुश्ती स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिसार जिला का महासचिव चुना गया। प्रदेशाध्यक्ष रोहतास नांदल दीपक कोहाड़ को बधाई दी। दीपक कोहाड़ की नियुक्ति का खेल प्रेमी मुकेश कुमार एडवोकेट, नीरज वर्मा, कुश्ती कोच रविंद्र चहल, पहलवान अजय सुथार, पहलवान विनोद कुमार मोदी, इंटरनेशनल खिलाड़ी सचिन लौरा, एडवोकेट संदीप लॉयल, कोच सुखमेर व अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव