Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मीरजापुर, 26 फरवरी (हि.स.)। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में सोमवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में सोमवार की सुबह पक्के मकान की छत में लगे पंखे से लटक कर विवाहिता साधना (22) ने फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई आवाज नहीं आई। रोशनदान से झांककर देखा तो विवाहिता की लाश पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रही थी। परिवार ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविन्द सरोज ने दरवाजे के भीतर की कुंडी तोड़कर दरवाजा खुलवाया। घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्हाेंने बताया कि खुदकुशी का सही कारण अभी पता नहीं चला है। शुरुआती जांच के आधार पर अनुमान है कि आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। आगे की जांच में पुलिस मृतका के पति सहित परिजन के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा।
मुम्बई न ले जाने से पति से नाराज थी साधना
मड़वा धनावल निवासी दीपक शुक्ला की शादी 2022 में प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लउवाकोन गांव निवासिनी साधना से शादी हुई थी। मृतका का पति मुम्बई में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता है। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी मुम्बई चलने की जिद कर रही थी लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मना कर दिया था। दो महीने के बाद साथ ले चलने की बात कही थी।
इसी बात से क्षुब्ध होकर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका को चार माह की एक पुत्री है। फिलहाल मायके पक्ष से इस संबंध अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/दिलीप