Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हरिद्वार, 01 मार्च (हि.स.)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित पति, सास व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव निवासी फहीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन तहसीम की शादी रुड़की कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी शमशाद के साथ हुई थी। शादी में परिवार ने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे तथा शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज को लेकर तहसीम को प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। इसी बीच विवाहिता ने तीन बच्चों को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों की दहेज की मांग जारी रही। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व पांच लाख की नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर 30 नवंबर को तहसीम को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। जिस पर तीन दिसंबर को जब वह अपनी बहन को लेकर ससुराल गया तो ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसकी बहन के साथ मारपीट की गई तथा गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
शिकायत पर पुलिस ने विवाहिता के पति शमशाद, सास समीना तथा नंद शहरिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि मामले में पीड़िता के भाई की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र