[ad_1]

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने किया स्वागत
रोहतक, 13 जनवरी (हि.स.)। जेजेपी के हलका अध्यक्ष व मासाखोर एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र सैनी और पुरानी सब्जी मंडी के प्रधान गगन कांगड़ा ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।
पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि सभी साथियों को पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा वहीं जेजेपी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है।
सब्जी मंडी में आयोजित जॉइनिंग कार्यक्रम में दुकानदारों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना जैसे मुश्किल हालात में भी देश की अर्थव्यवस्था पटरी से नहीं उतरी और आज भारत विश्व की पहले तीन स्थानों में आने के लिए मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक फैसले लेकर और गरीब व मध्यम वर्ग के हित में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू करके देश को नई दिशा देने का काम किया है, जिससे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में आज सभी दुकानदार और व्यापारी भयमुक्त होकर अपना बिजनेस कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, महामंत्री सुरेश किराड़, मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, पूर्व विधायक सरिता नारायण, रेनू डाबला, आशा शर्मा, मंडल अध्यक्ष बिट्टू भानकर, प्रशांत राणा, कालू मग्गू सुमित अनेक नागरिक मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल
[ad_2]