[ad_1]
गिरने से सिरसा पोलिटेक्निक के छात्र की मौत
हिसार, 23 मार्च (हि.स.)। निकटवर्ती गांव न्योली कलां से रोडवेज बस में हिसार आ रहे युवक की बस से गिरने की वजह से मौत हो गई। मृतक छात्र सिरसा पोलिटेक्निक का छात्र था और होली पर घर आया हुआ था। बस में भीड़ होने के कारण वह बस की पिछली खिड़की पर खड़ा था। इस दौरान रोडवेज बस तूड़ी से भरी ट्रेक्टर ट्राली को क्रॉस करते समय उससे भिड़ गई और छात्र नीचे गिर पड़ा।
गंभीर रूप से घायल लगभग 25 वर्षीय अमित को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में गांव के सुमित ने आजाद नगर पुलिस को दी शिकायत में शनिवार को कहा है कि सुमित ने बताया कि वह गांव न्योली कलां का रहने वाला है। वह सुबह गांव के बस स्टेंड पर खड़ा था। वह और गांव का ही लड़का अमित दोनों रोडवेज बस में सवार होकर हिसार आ रहे थे। वह बस के अन्दर खड़ा था जबकि अमित बस की पिछली खिडकी में खडा था।
बस में भीड़ थी लेकिन बस चालक बस को बहुत तेज गति से चला रहा था। शिकायकर्ता ने बताया कि लगभग 10 बजे बस नजदीक हाइवे रोड पुल के नजदीक पहुंची तो बस के आगे एक ट्रेक्टर ट्राली तुड़ी से भरी जा रही थी। बस चालक ने अपनी बस को तेज रफ्तार से चला कर ट्रेक्टर ट्राली को क्रॉस करने लगा तो बस ट्रेक्टर ट्राली से टच हो गई।जिस कारण अमित बस से नीचे गिर गया और अमित को सिर, गर्दन, छाती कमर, शरीर पर काफी चोटें आई। घायल अमित को सरकारी अस्पताल हिसार दाखिल करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर