[ad_1]

सोनीपत, 1 मार्च (हि.स.)। केएमपी-केजीपी एक्सप्रेस-वे पर मोटर साईकिल (स्कूटर और अन्य दोपहिया सहित), तीन पहिया (ई-कार्ट, ई-रिक्शा सहित), गैर मोटर चालित यान, कृषि ट्रेक्टर (ट्रेलरों के साथ या बिना) तथा चार पहिया साईकिल से यात्रा करने पर पूरी तरह से पाबंदी है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इन वाहनों के साथ केएमपी-केजीपी पर यात्रा न करें।
उपायुक्त ने कहा कि इसके लिए सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 14 जून 2018 को अधिसूचना भी जारी की थी। एक्सप्रेस-वे का निर्माण यात्रा के समय को कम करने के लिए किया गया है। वाहनों की गति 80 किलोमीटर से 120 किलोमीटर प्रति घण्टा निर्धारित की गई है। जबकि धीमी गति से चलने वाले दोपहिया, तीन पहिया वाहन की गति अंतर के कारण और सडक़ सुरक्षा के दृष्टिगत अपेक्षाकृत उच्च गति से चलने वाले वाहनों का संचालन इनकी सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र/संजीव