Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कानपुर, 20 फरवरी(हि.स.)। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में नौबस्ता बंबा केसा के पास मंगलवार को एक अधेड़ का शव मिला। वह बीते कुछ दिन से गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कराने के बाद विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने बताया कि हनुमंत विहार के न्यू श्याम नगर निवासी राकेश(52) पुत्र स्वर्गीय देवनाथ बीते कुछ दिन से लापता थे। परिवार के लोगों ने इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। मंगलवार की सुबह उसका शव लावारिस हालत में पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पहचान कराने के लिए परिवार को बुलाया। जिसकी बाद उसकी पहचान कर ली गई है। उसकी मृत्यु कैसे हुई है यह जानने के लिए पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/राजेश