Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कठुआ 07 मार्च (हि.स.)। महिला सरकारी डिग्री कॉलेज की कैंटीन में अचानक आग लगने से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। वही कॉलेज प्रबंधन ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को महिला डिग्री कॉलेज कठुआ की कैंटीन में गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने की वजह से अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने कैंटीन को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों को कैंटीन से दूर कर दिया गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि कैंटीन में रखे एक सिलेंडर की पाइप लीक थी जिसके कारण कैंटीन में आग लग गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद उनकी टीम मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि साथ में रखे दूसरा सिलेंडर अगर इसकी चपेट में आता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि कैंटीन में रखा फ्रिज और कुछ सामान जलकर राख हो गया है जबकि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन//बलवान