Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चुनावों में पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने एकतरफा जीत हुई है। अध्यक्ष पद के चुनाव में कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण से मुकाबला था। इसे पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह की जीत की तरह ही देखा जा रहा है। चुनाव के नतीजे आने के बाद ओलिंपिक में भारत के लिए मेडल जीने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का फैसला किया है।
साक्षी मलिक ने बजरंग पूनिया और बबीता फोगाट के साथ मिलकर बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन किया था। लेकिन अब उनकी करीबी के चुनाव जीतने के बाद साक्षी ने कुश्ती छोड़ने का फैसला किया है।
मीडिया से बात करते हुए साक्षी ने रोते हुए कहा- हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष रहता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं। मैं आपको कभी वहां नहीं दिखूंगी।’
18 जनवरी को भारतीय कुश्ती के तीन बड़े पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और बबीता फोगाट ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना शुरू किया था। उनके साथ कई और युवा रेसलर भी थे। पहलवानों ने उस समय के कुश्ती महासंघ अध्यक्ष के खिलाफ योन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मुलाकात के बाद पहलवानों ने 21 जनवरी के दिन धरना खत्म कर दिया।