[ad_1]

गांदरबल, 29 फरवरी (हि.स.)। गांदरबल जिले के सोनमर्ग हिल स्टेशन में महाराष्ट्र के एक पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के सोलापुर के 63 वर्षीय मनोहर मोतीराम रजनी सोनमर्ग के थाजीवास ग्लेशियर पर स्नो बाइक की सवारी कर रहे थे, तभी वह बेहोश हो गए। अधिकारी ने कहा कि उन्हें सोनमर्ग के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान