[ad_1]

जोरहाट (असम), 27 मार्च (हि.स.)। जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गौरव गोगोई ने कहा है कि देश में सरकार किसकी बनेगी यह जनता तय करेगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि असम की जनता की क्षमता है कि वह सरकार बना और बिगाड़ सकती है।
गौरव गोगोई आज संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य की समस्याओं को लेकर वे आने वाले दिनों में राज्य के प्रत्येक जिला में स्थित कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को साथ लेकर एक कार्य योजना तैयार करेंगे, ताकि इन समस्याओं का समाधान किया जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद