[ad_1]

धुबड़ी (असम), 5 मार्च (हि. स.)। जिले के गौरीपुर-कोकराझार सीमावर्ती इलाका रूपसी में एक तेज गति से बाइक एक पेड़ से टकराने में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि भीषण हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार रुपसी प्रथम खंड गांव निवासी सहीदुर अली और नूर इस्लाम उर्फ राहुल की मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से साहा आलम हक घायल हो गया है, उसे पुलिस ने धुबड़ी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसे बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील