[ad_1]
गुवाहाटी, 12 मार्च (हि.स.)। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि बंगाईगांव जिले के बैटामारी राजस्व सर्किल के लाट मंडल (लेखपाल) गेंदू मोहन नाथ ने शिकायतकर्ता से रिश्वत के तौर पर पांच हजार रुपए भूमि अभिलेखों के सुधार के लिए मांग की थी।
रिश्वत देने को तैयार नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने इस निदेशालय से संपर्क किया। उपरोक्त लोक सेवक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आज सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की एक टीम द्वारा सर्कल अधिकारी के कार्यालय में जाल बिछाया गया। लाट मंडल गेंदू मोहन नाथ को रिश्वत लेते ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
मंडल के पास से शिकायतकर्ता से मांगी गई रिश्वत के हिस्से के चार हजार रुपए बरामद कर लिया गया। लोक सेवक के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी अनुवर्ती कार्रवाई चल रही है।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद