[ad_1]

जोरहाट (असम), 17 मार्च (हि.स.)। जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी पुलक महंत ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आग्रह किया है। 14 नंबर जोरहाट लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर और जोरहाट जिला आयुक्त पुलक महंत ने लोकसभा चुनाव के विभिन्न पहलुओं के बारे में मीडिया के माध्यम से जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए आज एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया।
इस बार जोरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदाताओं की कुल संख्या 17,18,272 है। इनमें से 8,46,754 पुरुष मतदाता और 8,71,516 महिला मतदाता हैं। यहां दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 80 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की संख्या 17,178 है। वहीं 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 115 है। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 12,265 है। 18-19 वर्ष के आयु वर्ग में 29,462 युवा मतदाता हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद