Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 11 जनवरी (हि.स.)। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि रेणुका क्षेत्र की प्रमुख ददाहू- बेचड़ का बाग मार्ग के अपग्रेडशन के लिए 20 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अति शीघ्र ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके सड़क निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ होगा।
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है और कई योजनाएं शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हर विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही साल में 50 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्रों में डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने का लक्ष्य था, किंतु प्रदेश में आई त्रासदी के कारण इसमें विलम्ब हुआ है।
उन्होंने कहा कि रेणुका जी क्षेत्र में भी आने वाले समय में डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील
[ad_2]