[ad_1]

आगरमालवा, 17 फ़रवरी (हि.स.)। आगरमालवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रांगण में खड़ी एक कार आज अज्ञात कारणों के अचानक जल उठी और देखते देखते ही कार जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची तथा आग को बुझाया, बताया जा रहा है कि यहां रखी कार के गैस के टैंक में आग लगी थी और दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
हिन्दुस्थान समाचार/रीतेश शर्मा